जरुरी जानकारी | जी मीडिया को अप्रैल-जून तिमाही में 9.06 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेडएमसीएल) को जून 2021 में समाप्त तिमाही में 9.06 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेडएमसीएल) को जून 2021 में समाप्त तिमाही में 9.06 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

जेडएमसीएल ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 12.26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 28.79 प्रतिशत बढ़कर 170.18 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 132.14 करोड़ रुपये थी।

तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 157.70 करोड़ रुपये था, जो पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के 116.68 करोड़ रुपये के मुकाबले 35.16 प्रतिशत ज्यादा है।

जेडएमसीएल को अप्रैल-जून तिमाही में आकस्मिक चीजों और कर की वजह से 17.11 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

इस बीच, अलग से भेजी एक सूचना में कंपनी ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल की शनिवार को हुई बैठक में श्वेता गोपीनाथन को स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी गई। एक अगस्त, 2021 से उनका कार्यकाल पांच साल का होगा।

जेडएमसीएल देश के प्रमुख मीडिया समूहों में से है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार