ताजा खबरें | युवराज सिंह समर्थित कनाडा सुपर 60 लीग जुलाई में टोरंटो में आयोजित की जाएगी

टोरंटो, 31 जनवरी भारत के विश्व कप विजेता पूर्व दिग्गज युवराज सिंह द्वारा समर्थित कनाडा सुपर 60 लीग के उद्घाटन सत्र का आयोजन यहां जुलाई में होगा।

लीग का आयोजन स्टार 333 स्पोर्ट्स इंक के सहयोग से किया जाएगा।

क्रिकेट के दिग्गज युवराज द्वारा समर्थित इस लीग का मकसद कनाडा में इस खेल को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ अगली पीढ़ी की प्रतिभा को मंच देने की है।

कनाडा सुपर 60 लीग उत्तरी अमेरिका की पहली लीग होगी जिसमें शुरुआती वर्ष से ही पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं को शामिल किया जाएगा।

टूर्नामेंट में आठ टीमें शामिल होंगी। हर टीम में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का मिश्रण होगा।

आयोजकों ने एक यहां जारी बयान में कहा, ‘‘इस लीग का उद्देश्य विकासशील क्रिकेट देशों के खिलाड़ियों को अधिक मौका देना है। इसका शुरुआती सत्र टोरंटो में होगा। बाद में इसका विस्तार अन्य शहरों में किया जायेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)