देश की खबरें | युवराज ने ब्रॉड को लीजेंड बताया, प्रशंसकों को छह छक्कों से आगे देखने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्रॉड मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट चटकाने वाले चौथे तेज गेंदबाज जबकि कुल सातवें गेंदबाज बने।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ब्रॉड मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट चटकाने वाले चौथे तेज गेंदबाज जबकि कुल सातवें गेंदबाज बने।

चौंतीस साल के ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में तीसरे और अंतिम टेस्ट के पांचवें दिन क्रेग ब्रेथवेट को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।

यह भी पढ़े | इंडियन एयरस्पेस में दाखिल हुआ राफेल, कुछ देर में अंबाला में लैंडिंग: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

युवराज ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से कहा कि वह इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज की कड़ी मेहनत और उपलब्धि की सराहना करें।

युवराज ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे यकीन है कि मैं जब भी स्टुअर्ट ब्रॉड के बारे में लिखूंगा तो लोग इसे छह छक्के जड़ने से रोकेंगे। आज मैं अपने सभी प्रशंसकों से आग्रह करता हूं कि वह उसकी सराहना करें जो उसे हासिल किया है। 500 टेस्ट विकेट मजाक नहीं हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की जरूरत पड़ती है। ब्रॉड आप लीजेंड हैं। सलाम।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

ब्रॉड अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दूसरे ही साल में थे जब युवराज ने सितंबर 2007 में डरबन में विश्व टी20 मैच के दौरान उनके एक ओवर में छह छक्के जड़े थे।

भारतीय पारी के 19वें ओवर में युवराज ने ब्रॉड पर छह छक्के जड़ते हुए सिर्फ 12 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था जो अब भी टी20 प्रारूप का सबसे तेज अर्धशतक है।

तब से ब्रॉड इंग्लैंड की ओर से 140 टेस्ट, 121 वनडे और 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और उनके नाम पर 744 अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाजों में ब्रॉड (501) के साथी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (589), ग्लेन मैकग्रा (563) और कर्टनी वाल्श (519) शामिल हैं।

महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 800 टेस्ट विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज हैं जबकि उनके बाद शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) का नंबर आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\