खेल की खबरें | रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में फिर हारा यूवेंटस, नेपोली ने 2-1 से दी शिकस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रोनाल्डो यूवेंटस का साथ छोड़कर एक बार फिर मैनचेस्टर यूनाईटेड से जुड़ गए हैं।

रोनाल्डो यूवेंटस का साथ छोड़कर एक बार फिर मैनचेस्टर यूनाईटेड से जुड़ गए हैं।

यूवेंटस ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत करते हुए 10वें मिनट में ही अल्वारो मोराटा के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी।

मातियो पोलिटेनो ने इसके बाद 57वें मिनट में नेपोली को बढ़त दिलाई जबकि कालिदु कोलिबेली ने निर्धारित समय खत्म होने से पांच मिनट पहले गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

रोनाल्डो के टीम का साथ छोड़ने के एक दिन बाद यूवेंटस को एमपोली के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। नेपोली के खिलाफ यूवेंटस को उस दिन हार मिली जिस दिन रोनाल्डो ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में यूनाईटेड की ओर से 12 साल में पहला मैच खेलते हुए दो गोल दागे और टीम को जीत दिलाई।

नेपाली की टीम लगातार तीन जीत के साथ शीर्ष पर चल रही है। उसने लाजियो, इंटर मिलान, रोमा, एसी मिलान और फायोरेंटिना पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है।

फायोरेंटिना ने अटलांटा को 2-1 से हराया। फायोरेंटिना की ओर से दुसान व्लाहोविच ने दोनों गोल पेनल्टी पर दागे। अटलांटा की ओर से एकमात्र गोल दुसान जपाटा ने किया।

वर्ष 2002 के बाद पहली बार सिरी ए में खेल रही वेनेजिया ने सिरी बी चैंपियन एमपोली को 2-1 से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\