देश की खबरें | दिल्ली-आगरा राजमार्ग जाम करने वाले युवकों ने पथराव किया, दस पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के बल्लभगढ़ में दिल्ली-आगरा राजमार्ग को जाम करने वाले युवकों के एक समूह ने रविवार को पुलिस पर पथराव किया जिससे फरीदाबाद के कम से कम दस पुलिसकर्मी घायल हो गये। इससे पहले युवकों से जाम हटाने को कहा गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, एक नवंबर हरियाणा के बल्लभगढ़ में दिल्ली-आगरा राजमार्ग को जाम करने वाले युवकों के एक समूह ने रविवार को पुलिस पर पथराव किया जिससे फरीदाबाद के कम से कम दस पुलिसकर्मी घायल हो गये। इससे पहले युवकों से जाम हटाने को कहा गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने इस समूह को तितर-बितर करने के लिये हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद राजमार्ग यातायात के ​लिये खुल गया। युवकों ने कुछ देर के लिए राजमार्ग को जाम कर दिया था ।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: शादी के सीजन और ठंड के दौरान लोगों को कोरोना से बचने की है जरूरत, जानें कोविड-19 से बचने की टिप्स.

बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में जिस वक्त महापंचायत शुरू हुयी उसी दौरान यह घटना हुयी ।

महापंचायत का आयोजन विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया था जिसका मकसद 21 साल की कॉलेज छात्रा निकिता के लिए न्याय की मांग करना था। निकिता की बल्लभगढ़ मे उसके कॉलेज के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी । गोली कथित रूप से एक व्यक्ति ने मारी थी जो उस पर विवाह करने के लिये दवाब डाल रहा था। बाद में मुख्य आरोपी तौसीफ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़े | IPL 2020: राजस्थान की टीम ने जीता टॉस, कोलकाता नाईट राइडर्स दिया बल्लेबाजी करने का न्योता: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि जहां महापंचायत शुरू हुयी, अचानक वहां युवकों का एक समूह पहुंचा और राजमार्ग को जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारी युवा निकिता हत्याकांड में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। उनमें से कुछ ने बाद में अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया जब उनसे कहा गया कि वे राजमार्ग को जाम नहीं करें।

पुलिस ने बताया कि महापंचायत के आयोजकों ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वे लोग कौन हैं।

फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने फोन पर पीटीआई- को बताया कि पथराव में दस पुलिसकर्मी घायल हुये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\