देश की खबरें | युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: अरूणधति क्वार्टर फाइनल में, तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज भी जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेलो इंडिया खेलों की तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता अरूणधति चौधरी (69 किग्रा) ने पोलैंड के किल्से में चल रही युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है जबकि तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज भी जीत दर्ज करने में सफल रहे जिससे देश के मुक्केबाजों के लिए प्रतियोगिता में एक और अच्छा दिन रहा।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल खेलो इंडिया खेलों की तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता अरूणधति चौधरी (69 किग्रा) ने पोलैंड के किल्से में चल रही युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है जबकि तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज भी जीत दर्ज करने में सफल रहे जिससे देश के मुक्केबाजों के लिए प्रतियोगिता में एक और अच्छा दिन रहा।

विकास (52 किग्रा) और अर्शी खानम (54 किग्रा) हालांकि गुरुवार को दूसरे दौर के मुकाबलों में शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

अरूणधति के अलावा आकाश गोरखा (60 किग्रा), सुमित (69 किग्रा) और गितिका (48 किग्रा) जीत दर्ज करने में सफल रहे।

अरूणधति ने कोलंबिया की डेयानिएरा केसस जेरेज को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई जहां उनका सामना युक्रेन की अन्ना सेज्को से होगा। युक्रेन की मुक्केबाज को पहले दौर में बाई मिली थी।

आकाश ने सर्वसम्मत फैसले में जर्मनी के एनरिको क्लीश को 5-0 से शिकस्त दी जबकि सुमित ने वेनेजुएला के राफेल एंटोनियो परडोमो को पांच मिनट से भी कम समय में हराया। सुमित के मुकाबले को रैफरी ने दूसरे दौर में ही रुकवा दिया।

प्री क्वार्टर फाइनल में आकाश की भिड़ंत मंगोलिया के गेन एर्डिन गनबाटर से होगी जबकि सुमित को स्लोवाकिया के लादिस्लाव होर्वाथ के खिलाफ उतरना है।

दूसरी तरफ गीतिका ने आसानी से रूस की डायना एर्माकोवा को हराया। वह दूसरे दौर में कजाखस्तान की अरेलिम मरात से भिड़ेंगी।

विकास को हालांकि मंगोलिया के सुखबत एंखजोरित के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि अर्शी को उज्बेकिस्तान की निगिना उकतामोवा के खिलाफ इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने टूर्नामेंट में 20 सदस्यीय टीम उतारी है जिसमें 10 पुरुष और इतनी ही महिला मुक्केबाज शामिल हैं। टूर्नामेंट में 52 देशों में 414 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट