देश की खबरें | युवा जम्मू-कश्मीर के लिए उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे: उपराज्यपाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को भारत की विकास यात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे और दीर्घकालिक शांति और समृद्धि सुनिश्चित करेंगे।
श्रीनगर, 24 जुलाई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को भारत की विकास यात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे और दीर्घकालिक शांति और समृद्धि सुनिश्चित करेंगे।
सिन्हा दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा स्थित ‘इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ (आईयूएसटी) में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट प्रोग्राम’ को संबोधित कर रहे थे।
उपराज्यपाल ने अपने संबोधन में युवा सहभागिता के लिए परिवर्तनकारी मंच की सराहना की, जिसका उद्देश्य युवा नागरिकों और नीति निर्माताओं के बीच की खाई को पाटना है और साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय हितधारक बनने के लिए सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा, "विकसित भारत युवा कनेक्ट प्रोग्राम का उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है जहां युवा विचारों का आदान-प्रदान कर सकें, नीतिगत संवाद में शामिल हो सकें और विकसित भारत की दिशा में भारत की विकास यात्रा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित हो सकें।"
उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को भारत की विकास यात्रा का नेतृत्व करने और राष्ट्र की चुनौतियों के लिए अभिनव समाधान प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा, ‘‘युवा जम्मू-कश्मीर के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे और दीर्घकालिक शांति एवं समृद्धि सुनिश्चित करेंगे। इस 21वीं सदी में निरंतर परिवर्तन और चुनौतियों के बावजूद हमारे युवा (हमारी सबसे मूल्यवान संपत्ति) ही हैं जो सामाजिक-आर्थिक क्रांति को आगे बढ़ाने की शक्ति रखते हैं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

