एजेंसी न्यूज

Amethi Road Accident: अमेठी में मारुति वैन और ई-रिक्शा की टक्कर में युवक की मौत

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में मारुति वैन व ई-रिक्शा में आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Amethi Road Accident: अमेठी में मारुति वैन और ई-रिक्शा की टक्कर में युवक की मौत
Representational Image | PTI

अमेठी (उप्र), 20 अक्टूबर: अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में मारुति वैन व ई-रिक्शा में आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, मुसाफिरखाना निवासी ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र कुमार (28) को सुलतानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर चंदापुर गांव के पास सामने से आ रही मारुति वैन ने शनिवार की रात टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. यह भी पढ़े : Dholpur Road Accident: राजस्थान के धौलपुर में बस ने टेंपो को मारी टक्कर, 8 बच्चों समेत 11 की मौत

थाना मुसाफिरखाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विवेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मारुति वैन को कब्जे में ले लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).