देश की खबरें | पृथक-वास केंद्र में युवक ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के जबलपुर से आए एक युवक ने यहां पृथक-वास केंद्र में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

जियो

देहरादून, 12 जून मध्यप्रदेश के जबलपुर से आए एक युवक ने यहां पृथक-वास केंद्र में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय युवक का शव यहां बालावाला क्षेत्र में स्थित पृथक-वास केंद्र के एक कमरे में शुक्रवार को लटका मिला ।

यह भी पढ़े | बिहार में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 1 की मौत, 5 घायल.

पांच जून को उत्तराखंड लौटने के बाद से संकेत मेहरा (19) भगवानदास मेडिकल कॉलेज के पास छात्रावास में बनाए गए पृथक-वास केंद्र में रह रहा था । घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई जब पृथक-वास केंद्र में रहने वाले अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक का कमरा पिछले एक—दो दिन से अंदर से बंद है ।

मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है और उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े | ITBP: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए : 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मौके से पुलिस को कोई नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

देहरादून की नगर पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसने यह कदम कब उठाया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट