देश की खबरें | उप्र के फिरोजाबाद में नियोक्ता की पिटाई के बाद युवक ने आत्मदाह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में 20 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
फिरोजाबाद, 13 जुलाई उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में 20 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक के रूप में काम करने वाले कमलकांत को दक्षिणी मोहनलालगंज इलाके में कुछ लोगों ने बंधक बनाकर पीटा था।
पुलिस ने बताया कि छह जुलाई को कमलकांत ने अपने नियोक्ता प्रमोद उर्फ पप्पू से कुछ कर्ज चुकाने के लिए 60,000 रुपये अग्रिम के तौर पर मांगे थे।
पुलिस अधीक्षक (देहात) रणविजय सिंह ने बताया कि प्रमोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर कमलकांत को बंधक बना लिया तथा उसकी पिटाई कर दी।
घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
सिंह ने बताया कि मंगलवार रात जब वह अपने घर लौटा तो उसने आत्मदाह कर लिया। कमलकांत का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।
सिंह ने बताया कि लौटने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और बृहस्पतिवार को प्रमोद और उसके साथियों भूरा, भोलू, अर्जुन और अनुज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
सिंह ने बताया कि अनुज को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया तथा मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

