स्मृति ईरानी पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार, बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत पर UP पुलिस ने लिया एक्शन
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun) जिले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.
- Read in
- English
लखनऊ: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun) जिले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. UP: योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा 273 विधायकों के समर्थन का पत्र, कल 3.15 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले जिले के उघैती क्षेत्र के पुष्पेंद्र यादव के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप शंखधर ने ट्वीट करके पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
उन्होंने बताया कि शिकायती ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए आरोपी पुष्पेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

