देश की खबरें | बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के अरोप में युवक गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, दो दिसंबर नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बीती रात कथित तौर पर बलात्कार का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह काम करने के लिए कहीं गई थी और घर पर उसकी 10 वर्षीय बेटी अकेली थी।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में अब जानवरों की एंट्री.

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि चंदू नामक युवक उसकी बेटी को अपने घर पर ले गया, तथा उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि जब बच्ची की मां काम करके घर लौटी तो, बच्ची ने मां को सारी बात बताई।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: साले की बेटी से थे अवैध संबंध, पत्नी बन रही थी रोड़ा- कर दी हत्या लेकिन ऐसे खुल गई पोल.

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि बच्ची की मां देर रात उसे लेकर थाने पहुंची, तथा घटना की शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)