एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के सीलमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के सीलमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

नयी दिल्ली, नौ मार्च उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि कथित हमला रात 8:45 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि अरबाज और आबिद (उम्र 25 से 30 वर्ष) को कई गोलियां लगीं। अधिकारी ने बताया कि दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अरबाज को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि आबिद को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) जॉय टिर्की ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अरबाज पर आपराधिक मामले दर्ज थे और आबिद के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि शूटर की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का विश्लेषण और अन्य जांच की जा रही है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गैंगवार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 01:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).