देश की खबरें | दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

डिब्रूगढ़ (असम), 21 जून असम के डिब्रूगढ़ जिले में कथित तौर पर दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते 20 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने किशोर उम्र की लड़की के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 12 हजार के करीब पहुंची, अब तक 515 की मौत: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि घटना के चलते क्षेत्र में किसी तरह के सांप्रदयिक संघर्ष को रोकने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है क्योंकि शरारती तत्वों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर शनिवार को प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस वाहन तथा एक मोटरसाइकिल को जला दिया।

डिब्रूगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मनाभ बरुआ ने कहा कि शुक्रवार रात लेजाई इलाके में 14 वर्षीय लड़की के पिता ने युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और शव सेसा नदी में फेंक दिया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, कोविड-19 के 3870 नए मरीज पाए जाने के बाद राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 132075 हुई , अब तक 65744 लोग हुए ठीक.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सूचना के मुताबिक युवक को वहां लड़की ने बुलाया था और तब से वह लापता है।’’

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)