देश की खबरें | जोधपुर में चार साल की बहन के साथ बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जालौर के एक गांव में चार साल की बहन के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर (राजस्थान), तीन फरवरी जालौर के एक गांव में चार साल की बहन के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी नारायण मेघवाल (25) पीड़िता के पिता के साथ दोपहर में लेटा गांव स्थित उसके घर आया था।

उन्होंने बताया कि घटना अपराह्न करीब तीन बजे की है, उस वक्त बच्ची के पिता ने अपना खाना खत्म किया ही था कि उन्हें बेटी की चीख सुनाई दी और वह घर के अंदर भागे। उस वक्त बच्ची की मां बाजार गयी थी।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी बेटी को चीखते और रोते हुए तथा मेघवाल को वहां से भागते हुए देखा।

जालौर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि घटना के दो घंटे के भीतर ही मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी दिहाड़ी मजदूर है और एक साल पहले ही उसका विवाह हुआ है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया। वहां आधी रात को बच्ची की सर्जरी की गई।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बच्ची की हालत अब पहले से बेहतर है।

राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने भी घटना की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

अर्पणा नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\