योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया, कांवड़ियों पर फूल बरसाए
त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों पर फूल भी बरसाए. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा से वापसी के दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा का जायजा लिया...
लखनऊ, 25 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों पर फूल भी बरसाए. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा से वापसी के दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा का जायजा लिया और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की. योगी ने पूर्व में ही प्रशासनिक अधिकारियों को हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने और कांवड़ यात्रा की निगरानी करने के निर्देश दिए थे. यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: गाज़ियाबाद में एसडीएम सदर और एडीएम ने कांवड़ियों पर मुरादनगर में फूल बरसाए- Watch Video
कोरोना महामारी के बाद यह पहला मौका है, जब प्रदेश में कांवड़ यात्रा आयोजित की जा रही है. सड़कों पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. कहीं विशाल झांकियां निकाली जा रही हैं तो कहीं योगी-मोदी के मुखौटे पहने कांवड़िए मार्गों से गुजर रहे हैं. शिव भक्तों के स्वागत के लिए सजा शहरों का मुख्य मार्ग रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है. जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर स्थापित किए गए हैं.
देखें वीडियो:
#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा का हवाई निरिक्षण किया। pic.twitter.com/TutgJKSJ36
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2022
योगी ने 18 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिलों में तैनात वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए निर्देश दिया था कि कांवड़ यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वास्थ्य चौकियां स्थापित की जाएं और किसी की भी तरह की धार्मिक यात्रा या जुलूस में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए.
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि गाजियाबाद-हरिद्वार मार्ग कांवड़ यात्रा की दृष्टि से सर्वाधिक व्यस्त रहता है और यहां दूसरे राज्यों के श्रद्धालु भी आते हैं, इसलिए सीमावर्ती राज्यों से भी संवाद बनाए रखें. उन्होंने किसी भी तरह की अप्रिय सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को खुद मौके पर जाने के निर्देश दिए थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

