देश की खबरें | योगी ने कार्यकर्ताओं को उप चुनाव में जीत हासिल करने का लक्ष्‍य सौंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा ने राज्य में उप चुनाव वाले क्षेत्र में रविवार को कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और उप चुनाव में जीत हासिल करने का लक्ष्य सौंपा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, चार अक्‍टूबर उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा ने राज्य में उप चुनाव वाले क्षेत्र में रविवार को कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और उप चुनाव में जीत हासिल करने का लक्ष्य सौंपा।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमरोहा जिले की नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र के बूथ, मंडल और सेक्‍टर स्‍तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्‍हें उप चुनाव में जीत हासिल करने का लक्ष्‍य सौंपा।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस की घटना पर कांग्रेस ने पूछा सवाल, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की रट लगाने वाले पीएम चुप क्यों हैं?.

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि सोमवार को मुख्‍यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष फिरोजाबाद जिले की टुंडला विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए वर्चुअल संवाद करेंगे।

नौगांव सादात सीट प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चौहान के निधन से रिक्‍त हुई है। नौगांव सादात के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि '' कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार का चुनाव बिल्कुल अलग तरह का होगा। बड़ी सभाएं नहीं होंगी। लिहाजा सारा फोकस 100 प्रतिशत बूथों के गठन और चार-पांच की टोलियां बनाकर घर-घर गहन जनसंपर्क करने पर होना चाहिए।''

यह भी पढ़े | Unlock 5.0: कोरोना संकट के बीच देश के इन हिस्सों में आज से खुल रहे हैं स्कूल, रेस्टोरेंट और बार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी.

योगी ने कहा, ''भाजपा प्रारंभ से ही नर को नारायण और जनता को जनार्दन मान कर राष्ट्र सेवा के कार्य में समर्पित रही है।''

उन्‍होंने कहा '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पिछले छह साल में अनेक जनकल्याणकारी कार्य हुए हैं। वैश्विक महामारी संकट के दौरान भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में बेमिसाल काम हुआ है। कुछ लोगों को जिनका विकास से कोई कभी कोई सरोकार ही नहीं रहा है, उनको यह काम पच नहीं रहे। ऐसे लोग रोज साजिशें रच रहे हैं, इनसे सतर्क रहें, इनकी साजिशों को बेनकाब करें।''

मुख्‍यमंत्री रविवार को अपने आवास से ही संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा ,‘‘ अगर हम बूथों के जरिये सभी मतदाताओं तक पहुंच गए और उनका मतदान सुनिश्चित कर ले गए तो हमारी विजय तय है।’’

वहीं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन शुचिता और ईमानदारी का प्रतिमान है। यही हमारी पूंजी है। हमें जनता को अपनी इन खूबियों से परिचित कराते हुए विपक्ष के झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार के क्रियाकलापों से अवगत कराना होगा। समन्वय और संपर्क को मूल मंत्र मानकर जनता के बीच जाएं। सोशल मीडिया का भरपूर प्रयोग करें, हमारी जीत सुनिश्चित है।''

आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\