एजेंसी न्यूज

CM योगी आदित्यनाथ ने रामलला और हनुमानगढ़ी दरबार में दर्शन-पूजन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे और रामलला और हनुमानगढ़ी दरबार में दर्शन-पूजन किया. शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे.

CM योगी आदित्यनाथ ने रामलला और हनुमानगढ़ी दरबार में दर्शन-पूजन किया
(Photo : X)

अयोध्या, 24 नवंबर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे और रामलला और हनुमानगढ़ी दरबार में दर्शन-पूजन किया. शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे. वहां पहुंचकर हनुमान जी की आरती उतारी और दर्शन-पूजन किया.

इसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की.,रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया. यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी. एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री ने तीसरी बार रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया. यह भी पढ़ें : ज्ञानवापी परिसर विवाद: ‘व्यास जी का तहखाना’ सौंपने से जुड़े मामले में अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी

इससे पहले मुख्यमंत्री नौ नवंबर को कैबिनेट बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे थे, तब मंत्रियों के साथ उन्होंने दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन किये थे. इसके बाद मुख्यमंत्री 11 नवंबर को दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और उसके अगले दिन उन्होंने रामलला के दर्शन किये

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).