देश की खबरें | यस बैंक मामला : पीएमएलए अदालत ने राणा कपूर को जमानत देने से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीएमएलए अदालत ने बैंक से करोड़ों रुपये की कथित जालसाजी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए गए यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 जुलाई पीएमएलए अदालत ने बैंक से करोड़ों रुपये की कथित जालसाजी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए गए यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

कपूर ने मामले के गुण-दोष के आधार पर जमानत देने का अनुरोध किया था ।

यह भी पढ़े | बिहार के अस्पताल वार्ड में लावारिस शव को पड़े होने पर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उनके वकीलों ने दलील दी कि मामले में जांच पूरी हो चुकी है इसलिए उन्हें जेल में रखने का कोई कारण नहीं है । इसके अलावा ज्यादातर साक्ष्य दस्तावेजी किस्म के हैं और इससे आरोपी छेड़छाड़ नहीं कर सकते ।

हालांकि, विशेष न्यायाधीश पी पी राजवैद्य ने कपूर की याचिका को खारिज कर दिया ।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: राजधानी दिल्ली में 6 महीने में 22.86 फीसद लोग प्रभावित, 77 फीसदी आबादी अभी असुरक्षित है.

धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मार्च में गिरफ्तार किए गए कपूर फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

प्रवर्तन निदेशालय कपूर, उनकी पत्नी और तीन बेटियों को एक कंपनी द्वारा मिले 600 करोड़ रुपये से ज्यादा के मामले में जांच कर रहा है । इस कंपनी का संचालन कथित तौर पर कपूर द्वारा किया जा रहा था और इसका संबंध दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) से था।

ईडी ने आरोप लगाया है कि कर्ज को मंजूरी देने में कपूर, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य को फायदा हुआ ।

कुछ कॉरपोरेट घरानों को भी आसान कर्ज देने का आरोप है जो बाद में गैर निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) बन गयी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भी संबंधित मामले में जांच कर रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\