देश की खबरें | ‘‘ये हैं मोहब्बतें’’ की कलाकार शिरीन मिर्जा कोरोना वायरस से संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धारावाहिक ‘‘ये हैं मोहब्बतें’’ में बेहतरीन अभिनय करने वाली कलाकार शिरीन मिर्जा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।
मुंबई, चार अक्टूबर धारावाहिक ‘‘ये हैं मोहब्बतें’’ में बेहतरीन अभिनय करने वाली कलाकार शिरीन मिर्जा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।
मिर्जा ने कहा कि उनमें संक्रमण की पुष्टि पिछले सप्ताह हुई थी और उनकी सेहत अब बेहतर हो रही है।
यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना संकट के बीच 13 अक्टूबर से खुलेगा अक्षरधाम मंदिर, श्रद्दालुओं को करना होगा इन नियमों का पालन.
मिर्जा ने खुद एक बयान जारी कर कहा कि वह ‘‘बिल्कुल ठीक’’ हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘कठिन वक्त हमेशा नहीं रहता, लेकिन मजबूत लोग हमेशा रहते हैं। एक सप्ताह पहले मुझमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी और अब मेरी सेहत बेहतर हो रही है। वैसे मैं ठीक हूं।’’
यह भी पढ़े | अयोध्या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.
मिर्जा ने कहा कि पृथक-वास की अवधि ने उन्हें प्यार और भलाई की शक्ति से परिचित कराया।
गौरतलब है कि एकता कपूर के धारावाहिक ‘‘ये हैं मोहब्बतें’’ में मिर्जा ने सिमरन ‘सिम्मी’ भल्ला खुराना का किरदार निभाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)