देश की खबरें | येदियुरप्पा बेंगलुरु से पहली ‘रोरो’ रेलगाड़ी को कल झंडी दिखाएंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 29 अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा रविवार को राज्य की राजधानी बेंगलुरु और महाराष्ट्र के सोलापुर के बीच चलने वाली पहली ‘रोल ऑन रोल ऑफ’ (रोरो) रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।

इस रेलगाड़ी में सपाट बोगियां होती हैं जिनपर समान से भरे ट्रकों को लादकर उनके गंतव्यों तक पहुंचाया जाता है।

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री रविवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित नीलामगला स्टेशन पर ‘रोरो’ रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बयान के मुताबिक इस मौके पर रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगाडी, राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े | WhatsApp-BJP Nexus: राहुल गांधी बोले- भारत में पेमेंट प्लेटफॉर्म बनना चाहता है व्हाट्सएप, बीजेपी के साथ है साठगांठ.

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने कहा, ‘‘रेलगाड़ी पर लदे ट्रकों के चालक और खलासी अपने वाहन पर ही मौजूद रहेंगे और खास बिंदुओं पर ट्रकों को उतारा जाएगा जहां से वे अपने मूल गंतव्य तक जाएंगे।’’ .

बयान के मुताबिक बेंगलुरु से सोलापुर की 682 किलोमीटर की दूरी 17 घंटे में तय की जाएगी और इसपर करीब 42 ट्रक लदे होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)