देश की खबरें | दिल्ली में खतरे के निशान के नजदीक बह रही यमुना, जलस्तर बढ़ने की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के नजदीक रहा। वहीं, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और अधिक पानी छोड़े जाने से इसके उफान पर आने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 26 अगस्त दिल्ली में बुधवार को यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के नजदीक रहा। वहीं, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और अधिक पानी छोड़े जाने से इसके उफान पर आने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन-चार दिनों में पश्चिमोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।
यमुना का जल स्तर शाम छह बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 203.68 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार को जलस्तर 204.38 मीटर था और यह खतरे के निशान 205.33 मी. से महज एक मीटर नीचे था।
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से शाम छह बजे 25,000 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है।
एक क्यूसेक प्रति सेकंड 28.32 लीटर पानी के प्रवाह के बराबर है।
उन्होंने कहा कि और अधिक पानी छोड़े जाने की उम्मीद है। इससे जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

