देश की खबरें | कोलकाता में बच्चन परिवार के ठीक होने तक जारी रहेगा यज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में अमिताभ बच्चन के लिए महामृत्युंजय यज्ञ आयोजित किया गया है जो बॉलीवुड अभिनेता और उनके परिवार के कोविड-19 से उबरने तक जारी रहेगा।

कोलकाता, 13 जुलाई कोलकाता में अमिताभ बच्चन के लिए महामृत्युंजय यज्ञ आयोजित किया गया है जो बॉलीवुड अभिनेता और उनके परिवार के कोविड-19 से उबरने तक जारी रहेगा।

आयोजकों ने बताया कि यह यज्ञ रविवार सुबह से 24 घंटे चल रहा है। पहले इस यज्ञ का आयोजन बुंदेल गेट इलाके में स्थित बच्चन के लिए समर्पित "मंदिर" में होना था लेकिन भारी बारिश के कारण जलभराव की वजह इसे दूसरे स्थान पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Maharashtra SSC, HSC Board Exam Results 2020: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट mahahsscboard.in पर 14 या 15 जुलाई को हो सकते हैं जारी, 10वीं के रिजल्ट महीने के अंत में होंगे घोषित.

अमिताभ बच्चन फैन्स एसोसिएशन के संजय पटोदिया ने बताया, " हम बच्चन परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह से ठीक होने तक यज्ञ जारी रखेंगे जो हम जानते हैं कि कुछ दिन की बात है।"

उन्होंने बताया, " हमने शुरू में यज्ञ का आयोजन 'शंहशाह' मंदिर में करने की योजना बनाई थी, लेकिन भारी बारिश के कारण पानी भरने की वजह से हमने अनुष्ठान मेरे फ्लैट में किए जो मंदिर के बगल में है।"

यह भी पढ़े | तेलंगानाः डॉक्टर ने पेश की इंसानियत की मिसाल, COVID-19 पॉजिटिव के मरीज का शव को ट्रैक्टर से पहुंचाया शमशान घाट, VIDEO.

अमिताभ बच्चन (77) और उनके अभिनेता बेटे अभिषेक बच्चन (44) कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा है।

अभिषेक की पत्नी एश्वर्य (46) और बेटी आराध्य (8) भी कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी हैं और वे घर में पृथक वास में हैं।

यह "मंदिर"2001 में बनाया गया था और इसमें अभिनेता की भव्य मूर्ति लगी है।

विशेष तौर पर तैयार की गई " अमिताभ चालीसा" का जाप उनके प्रशंसक मूर्ति के सामने "आरती" के साथ करते हैं।

पटोदिया ने कहा, " लॉकडाउन की वजह से हम लोगों को मंदिर आने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। यज्ञ में सीमित संख्या में प्रशंसक हिस्सा ले रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\