देश की खबरें | पहलवान विनेश फोगाट ने पंजाब के पटियाला में प्रदर्शनकारी किसानों को समर्थन दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलवान विनेश फोगाट ने रविवार को पंजाब के पटियाला जिले में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की अगुवाई में विभिन्न मांगों को लेकर जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है।
चंडीगढ़, 11 जून पहलवान विनेश फोगाट ने रविवार को पंजाब के पटियाला जिले में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की अगुवाई में विभिन्न मांगों को लेकर जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है।
पटियाला में किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होते हुए फोगाट ने कहा कि अगर किसी को अपनी मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन करना पड़े, तो यह देश के लिए अच्छा नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकारें लोगों के लिए काम करने के लिए बनती हैं ना कि उन्हें परेशान करने के लिए। फोगाट ने कहा, ‘‘हम पूरी तरह से किसानों का समर्थन करते हैं।’’ उन्होंने सरकार से प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों पर ध्यान देने का अनुरोध किया।
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से अलग हुआ गुट एसकेएम (गैर राजनीतिक) पिछले कई दिनों से पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ बिजली आपूर्ति से संबंधित अपनी मांगों के समर्थन में धरना दे रहा है।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी स्मार्ट मीटर लगाने और किसानों को नये बिजली कनेक्शन देने में कथित देरी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता फोगाट देश के शीर्ष पहलवानों के उस समूह में शामिल थीं, जो कुछ महिला पहलवानों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)