एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | विश्व रैपिड शतरंज : हम्पी छठे , गुकेश नौवें स्थान पर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैम्पियन कोनेरू हम्पी अपेक्षााओं पर खरी नहीं उतर सकी और फिडे विश्व रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में महिलाओं के वर्ग में 7 . 5 अंक लेकर छठे स्थान पर रही ।

खेल की खबरें | विश्व रैपिड शतरंज : हम्पी छठे , गुकेश नौवें स्थान पर रहे

वारसॉ (पोलैंड), 29 दिसंबर गत चैम्पियन कोनेरू हम्पी अपेक्षााओं पर खरी नहीं उतर सकी और फिडे विश्व रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में महिलाओं के वर्ग में 7 . 5 अंक लेकर छठे स्थान पर रही ।

ओपन वर्ग में भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश नौवें स्थान पर रहे । टूर्नामेंट जीतने वाले उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव उनसे आधा अंक ही आगे थे ।

गुकेश ने दसवें दौर में इस्राइल के अनुभवी खिलाड़ी बोरिस गेलफांड को हराया । इसके बाद अगले दौर में जॉर्जिया के जोबावा बाडुर को मात दी ।

उन्होंने अब्दुसत्तोरोव और अलेक्जेंडर ग्रिसचुक से ड्रॉ खेला ।

दूसरी ओर हम्पी ने रैपिड वर्ग में अलेक्जेंड्रा कोस्तेनियुक के खिलाफ ड्रॉ से शुरूआत की । इसके बाद बुल्गारिया की अंतोआनेता स्टेफानोवा और अजरबैजान की गुलनार मामादोवा से भी ड्रॉ खेला ।

भारत की आर वैशाली महिला वर्ग में 14वें स्थान पर रही जबकि वंतिका अग्रवाल 38वें और पद्मिनी राउत 49वें स्थान पर रही ।

ओपन वर्ग में भारत के मित्राभा गुहा 15वें, विदित गुजराती 45वें और हरीश बी 60वें स्थान पर रहे । भारतीयों में सर्वोच्च रैंकिंग वाले पी हरिकृष्णा 99वें स्थान पर रहे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2021 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).