एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | विश्व चैम्पियनशिप : हुसामुद्दीन और दीपक को कांस्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो) और दीपक भोरिया (51 किलो) को शुक्रवार को विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा ।

खेल की खबरें | विश्व चैम्पियनशिप : हुसामुद्दीन और दीपक को कांस्य

ताशकंद, 12 मई भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो) और दीपक भोरिया (51 किलो) को शुक्रवार को विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा ।

भोरिया को दो बार के कांस्य पदक विजेता फ्रांस के बिलाल बेनामा ने रोमांचक मुकाबले में बंटे हुए फैसले पर 4 . 3 से हराया ।

वहीं हुसामुद्दीन ने घुटने की चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबले से नाम वापिस ले लिया ।

निजामाबाद के 29 वर्ष के हुसामुद्दीन को बुल्गारिया के जे डियाज इबानेज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी ।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने एक बयान में कहा ,‘‘ हुसामुद्दीन को चोट के कारण विरोधी को वॉकओवर देना पड़ा । उसे कांस्य पदक से ही संतोष करना होगा । उसे क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान चोट लगी थी और उसे आगे नहीं खेलने की सलाह मिली थी ।’’

हुसामुद्दीन पहली बार विश्व चैम्पियनशिप खेल रहे हैं । उन्हें सेमीफाइनल में क्यूबा के सेडेल होर्टा से खेलना था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).