देश की खबरें | दिल्ली में इमारत की पहली मंजिल से गिरा मजदूर, मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सुभाष प्लेस में एक इमारत के मरम्मत कार्य के दौरान एक दीवार गिर गई । इससे मरम्मत कार्य में लगे मजदूर की कथित तौर पर पहली मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ फरवरी दिल्ली के सुभाष प्लेस में एक इमारत के मरम्मत कार्य के दौरान एक दीवार गिर गई । इससे मरम्मत कार्य में लगे मजदूर की कथित तौर पर पहली मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उषा रंगनानी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने दस बजे सुभाष प्लेस थाने में शकूरपुर के जी-ब्लॉक में एक मकान की दीवार गिरने की सूचना मिली।
पुलिस मौके पर पहुंची और बिहार के बांका जिले के पाटकी गांव के रहने वाले रघुवंश को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
रंगनानी ने कहा कि तीन मंजिला खाली इमारत की पहली मंजिल का नवीनीकरण किया जा रहा है, यहां एक दीवार गिर गई और मजदूर जमीन पर गिर गया था। इमारत के भूतल पर एक चर्च है।
डीसीपी ने कहा, “हमने सुभाष प्लेस पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 288 (इमारतों को गिराने या मरम्मत करने के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 337 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने के कारण चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।”
चर्च के पादरी (फादर) एमानुएल ने कहा कि यह इमारत 35 साल पुरानी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)