देश की खबरें | ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वेक्षण के लिए किसी को घुसने नहीं देंगे : एसएम यासीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंजुमन इंतजामिया मस्जिद प्रबंध समिति के सचिव एसएम यासीन ने शनिवार को कहा कि हम वीडियोग्राफी और सर्वेक्षण के लिए किसी को मस्जिद के अंदर घुसने नहीं देंगे। ज्ञानवापी मस्जिद की प्रबंध समिति ने अदालत के इस फैसले का विरोध करेगी।

अंजुमन इंतजामिया मस्जिद प्रबंध समिति के सचिव एसएम यासीन ने शनिवार को कहा कि हम वीडियोग्राफी और सर्वेक्षण के लिए किसी को मस्जिद के अंदर घुसने नहीं देंगे। ज्ञानवापी मस्जिद की प्रबंध समिति ने अदालत के इस फैसले का विरोध करेगी।

एसएम यासीन ने कहा कि हम वीडियोग्राफी और सर्वेक्षण के लिए किसी को मस्जिद के अंदर घुसने नहीं देंगे। ये लोग श्रृंगार गौरी के बहाने ज्ञानवापी में घुसना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम संवैधानिक रूप से इसका विरोध करेंगे और किसी को मस्जिद में प्रवेश नहीं करने देंगे।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी के सिविल जज सिनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने 26 अप्रैल को अपने पुराने आदेश को बरकरार रखते हुए ईद के बाद और 10 मई के पहले काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद परिसर स्थित श्रृंगार गौरी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भी आयोग (कमीशन) की कार्रवाई और वीडियोग्राफी का आदेश दिया था।

अदालत ने कहा था कि कमीशन की कार्यवाही के दौरान वकील कमिश्नर, पक्षकार के अलावा एक एक सहयोगी रह सकते हैं। अदालत के निर्देश के अनुसार छह और सात मई को मस्जिद परिसर में वीडियोग्राफी और सर्वेक्षण कराये जाने का फैसला लिया गया है।

वाराणसी के अधिवक्ता दुर्गेश यादव ने बताया कि कमीशन कार्रवाई के लिए अदालत कमिश्नर नियुक्त करता है जो मामले की जांच कर अदालत के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Hapur Shocker: यूपी के हापुड़ में मानवता शर्मसार, श्मशान में जलती चिता से हुक्का सुलगाने की घिनौनी हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद लोग भड़के; VIDEO

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Preview: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

TCS Salary Hike 2026: महंगाई के बीच टीसीएस के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेतन वृद्धि का ऐलान, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया सैलरी स्ट्रक्चर