खेल की खबरें | समान मौकों के कारण महिला टीम ने पिछले कुछ वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया: रानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि पुरूषों की टीम के समान मौकें मिलने से महिला हॉकी टीम के पिछले एक दशक के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

बेंगलुरू, 29 अगस्त राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि पुरूषों की टीम के समान मौकें मिलने से महिला हॉकी टीम के पिछले एक दशक के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को खेल दिवस के मौके पर रानी के अलावा मरियप्पन थांगवेलु (पैरा एथलीट), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस) को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कारों से सम्मानिम किया। इसके दो और विजेता रोहित शर्मा (क्रिकेट) और विनेश फोगाट (कुश्ती) इस ऑनलाइन समारोह में शामिल नहीं हो सके।

यह भी पढ़े | National Sports Awards 2020: ऐसे पड़ा था मेजर ध्यानचंद का नाम ‘हॉकी का जादूगर’, स्वर्ण पदक दिलाने में निभाई थी अहम भूमिका.

यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में रानी ने कहा, ‘‘ जहां से मैंने शुरू किया था वहां कि तुलना में महिला हॉकी में अच्छे के लिए कई चीजें बदल गई हैं। जब मैंने खेलना शुरू किया, तो महिलाओं की टीम बहुत कम टूर्नामेंट खेलती थी। हम ज्यादातर राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलते थे लेकिन अब स्थिति में काफी बदलाव हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हॉकी इंडिया और प्रबंधन ने यह सुनिश्चित किया कि हम पूरे साल टूर्नामेंट खेले जिससे पिछले कुछ वर्षों में हमने बेहतर प्रदर्शन किया है और इससे महिला हॉकी को लोकप्रिय बनाने में भी मदद मिली है।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: सुरेश रैना नहीं खेलेंगे आईपीएल 2020, UAE से वापस इंडिया लौटने का लिया फैसला.

रानी खेल रत्न से सम्मानित होने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी है। पुरूषों में उनसे पहले धनराज पिल्लै और सरदार सिंह को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

रानी ने कहा, ‘‘ पिछले एक सप्ताह से, जब से मेरे नाम की आधिकारिक तौर पर खेल रत्न पुरस्कार के लिए घोषणा की गई है, तब से मैं अपनी यात्रा के बारे में चर्चा कर रही हूं। इससे मुझे लगता है कि महिला हॉकी को पुरुष टीम के बराबर महत्व मिला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक महिला खिलाड़ी को सर्वोच्च पुरस्कार मिलने से निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि खेल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं युवा मामलों और खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें अपनी क्षमता दिखाने के अवसर दिए और साथ ही साथ हमारे प्रयासों को मान्यता दी।’’

अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुरुष हाकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह ने भी अपनी खुशी का इजहार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो अब तक मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं। मैं अपने देश के लिए इस खेल के कुछ सबसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए बहुत भाग्यशाली रहा हूं।’’

हॉकी इंडिया के कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोबम ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया की ओर से, मैं रोमेश पठानिया को द्रोणाचार्य पुरस्कार, रानी को भारत रत्न पुरस्कार जीतने के लिए, आकाशदीप और दीपिका ठाकुर को अर्जुन पुरस्कार जीतने के लिए जीतने के लिए बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जूड फेलिक्स को द्रोणाचार्य पुरस्कार और अजीत सिंह को ध्यानचंद जीवन पर्यन्त उपलब्धि पुरस्कार जीतने के लिए भी बधाई देता हूं। भारत में खेल के विकास के प्रति उनका योगदान शानदार रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\