देश की खबरें | महिला क्रिकेट टीम 2022 सीडब्ल्यूजी में खेलेगी, 2028 ओलंपिक में क्रिकेट होता है तो भारत हिस्सा लेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद ने सैद्धांतिक रूप से फैसला किया कि अगर 2028 लास एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाता है तो उसकी पुरूष और महिला दोनों टीमों इसमें हिस्सा लेंगी।
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद ने सैद्धांतिक रूप से फैसला किया कि अगर 2028 लास एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाता है तो उसकी पुरूष और महिला दोनों टीमों इसमें हिस्सा लेंगी।
वहीं महिला क्रिकेट टीम बर्मिंघम में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) में भी शिरकत करेगी।
शीर्ष परिषद ने शुक्रवार को वर्चुअली बैठक की जिसमें यह भी फैसला किया गया कि मिताली राज और हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली महिला टीम 2021 के अंत में आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।
इसके बाद न्यूजीलैंड का भी दौरा होगा जो महिला वनडे विश्व कप से पहले होगा।
बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘महिला टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में खेलेगी। अगर क्रिकेट को 2028 लास एंजिल्स ओलंपिक में शामिल किया जाता है तो पुरूष और महिला दोनों टीमें इसमें शिरकत करेंगी। सैद्धांतिक रूप से यह फैसला किया गया। ’’
पिछले साल की तरह ही तीन टीम का महिला टी20 चैलेंज खेला जायेगा और इसके तुरंत बाद टीम इंग्लैंड के लिये रवाना होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘लड़कियां इंग्लैंड में पूर्ण श्रृंखला खेलेंगी। जब वे लौटेंगी तो वेस्टइंडीज या दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम दोबारा द्विपक्षीय श्रृंखला के लिये आयेगी। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद टीम सफेद गेंद की श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलिया की यात्रा करेगी और फिर न्यूजीलैंड में एक अन्य श्रृंखला खेलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला (या फिर त्रिकोणीय श्रृंखला वनडे विश्व कप से पहले होगी। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

