देश की खबरें | असम के नलबाड़ी जिले में दो दर्जन महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर महिला अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के नलबाड़ी जिले में नगर प्रशासन, पुलिस और न्यायपालिका प्रमुख समेत सभी महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं काबिज हैं।

नलबाड़ी (असम), पांच जुलाई असम के नलबाड़ी जिले में नगर प्रशासन, पुलिस और न्यायपालिका प्रमुख समेत सभी महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं काबिज हैं।

पूरबी कंवर सोमवार को उपायुक्त का पद संभालने जा रही हैं।

यह भी पढ़े | TMC सांसद कल्याण बनर्जी के बिगड़े बोल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बताया 'काली नागिन'.

कंवर ने कहा कि यह एक स्वागत योग्य स्थिति है कि महिलाएं जिले के प्रमुख पदों पर काबिज हैं और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें सभी संबंधित अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

स्कूलों के जिला निरीक्षक, भोजन, समाज कल्याण, और सूचना अधिकारी सहित कम से कम दो दर्जन अन्य प्रमुख पदों पर भी महिलाएं काबिज हैं।

यह भी पढ़े | पिछले 24 घंटों में BSF के 36 जवान COVID-19 से संक्रमित, 33 ठीक हुए : 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमनजीत कौर पहले ही करीब डेढ़ साल से जिला पुलिस की कमान संभाल रही हैं।

नलबाड़ी जिला ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित है, जो गुवाहाटी से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। 2011 की जनगणना के अनुसार, नलबाड़ी की आबादी 7,71,639 है, जिसमें 3,96,006 पुरुष और 375,633 महिलाएं है।

कृष्णा बरुआ एक अन्य प्रमुख अधिकारी हैं, जो 'जिला परिषद' की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला विकास आयुक्त का कार्यभार संभाल रही हैं।

नलबाड़ी में पांच महिला न्यायाधीश हैं, जिनमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश शर्मिला भुयान, सहायक सत्र न्यायाधीश हेमाक्षी ठाकुरिया बुरगोहिन, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरबीना भट्टाचार्य, न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) स्मृति रेखा भुयां और 'मुंसिफ' रुबीना यास्मीन शामिल हैं।

कौर ने कहा कि जिले में प्रमुख पदों पर महिलाओं का काबिज होना असम सरकार के सकारात्मक प्रयासों का नतीजा है।

उन्होंने 'पीटीआई-' से फोन पर कहा, "जब एक महिला किसी महत्वपूर्ण पद पर होती है, तो लोगों को, विशेषकर महिलाओं को अपनी निजी समस्याएं उन्हें बताने का साहस मिलता है। यह हमेशा सभी के लिए सुकून देने वाला होता है। महिला अधिकारी हमेशा दयालु होती हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\