नागपुर, 30 जुलाई एक प्रमुख बैंक की प्रबंधक ऑनलाइन साइट पर कुछ घरेलू सामान बेचने के प्रयास में पांच लाख 10 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि स्मिता विश्वास (31) एक रेफ्रिजेरेटर और सोफा बेचना चाहती थीं, जिसका विवरण उन्होंने साइट पर डाला था। इसके बाद उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि वह सामान खरीदना चाहता है।
पुलिस ने बताया, ''आरोपी ने स्मिता से शुरू में लेन-देन को सत्यापित करने के लिए 60 रुपये भेजने को कहा।''
उन्होंने बताया कि जब स्मिता ने ऐसा कर दिया तो उसने (व्यक्ति ने) उनके खाते से 1.01 लाख रुपये निकाल लिए।
इस रकम को वापस करने के नाम पर महिला ने फिर से नौ हजार रुपये व्यक्ति को भुगतान किए और आरोपी ने कुल मिलाकर उनके खाते से 5.10 लाख रुपये निकाल लिए।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधी को पकड़ने का प्रयास जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY