देश की खबरें | महिला का आरोप : अस्पताल में समय पर कोविड-19 से संक्रमित पिता को नहीं किया गया भर्ती, हुई मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 के एक मरीज को कथित तौर पर भर्ती न किए जाने के कारण उसकी मौत का मामला सामने आया है।

जियो

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 के एक मरीज को कथित तौर पर भर्ती न किए जाने के कारण उसकी मौत का मामला सामने आया है।

एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके संक्रमित पिता को समय रहते दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2933 नए मामलों की हुई पुष्टि, 123 की मौत : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अस्पताल ने महिला के इन आरोपों का खंडन किया है।

अमरप्रीत नामक महिला ने सुबह-सुबह ट्वीट किया, “मेरे पिता को तेज बुखार है। उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जरूरत है। मैं दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के बाहर खड़ी हूं और वे उन्हें भर्ती करने को तैयार नहीं हैं। उन्हें कोरोना, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ है। मदद के बिना वे नहीं बचेंगे। कृपया मदद करें।”

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह बोले, प्रवासी मजदूरों की बदहाली के लिए इंदिरा गांधी जिम्मेदार.

एक घंटे बाद महिला ने ट्वीट किया, “मेरे पिता नहीं रहे। सरकार विफल हुई।”

इंटरनेट पर महिला के ट्वीट को बहुत से लोग साझा कर रहे हैं।

कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्दिष्ट एलएनजेपी अस्पताल ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि मरीज को मृत अवस्था में लाया गया था।

अस्पताल की ओर से साझा की गई रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति की उम्र साठ साल के आसपास थी और सुबह सात बजकर 37 मिनट पर उसकी मौत हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “आपातकालीन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सर गंगा राम अस्पताल में व्यक्ति की कोविड-19 की जांच हुई थी और एक जून को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।”

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि वहां से मरीज को घर में पृथक-वास में भेज दिया गया था।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को मरीज को अचेत अवस्था में लाया गया और उसका परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

यह पूछे जाने पर कि क्या महिला को अस्पताल में इंतजार करना पड़ा, अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि कोविड-19 के लिए निर्दिष्ट अस्पताल होने के कारण एलएनजेपी अस्पताल में बहुत सारे मरीज आते हैं।

सूत्र ने कहा, “आपातकालीन विभाग में चार डॉक्टर हैं जो सामाजिक दूरी और अन्य नियमों का पालन करते हुए एक साथ चार मरीज देख सकते हैं। लेकिन एक विशेष दल कतार में खड़े लोगों में से तत्काल चिकित्सकीय सहायता की जरूरत वाले लोगों को देखता रहता है।”

महिला ने बाद में ट्वीट किया कि उसके सभी परिजनों की कोरोना वायरस जांच कराई जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका