एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मृत्यु, देवर घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के थाना बेहट अंतर्गत बेहट शाकम्भरी मार्ग पर एक पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मृत्यु हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चला रहा उसका देवर और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

देश की खबरें | पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मृत्यु, देवर घायल

सहारनपुर (उप्र), 28 नवंबर जिले के थाना बेहट अंतर्गत बेहट शाकम्भरी मार्ग पर एक पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मृत्यु हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चला रहा उसका देवर और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि ग्राम बेलका निवासी बाबूराम अपने बेटे संदीप की बारात ले जाने की तैयारी कर रहे थे और दूल्हे की भाभी सीमा अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे को लेकर देवर सागर की मोटरसाइकिल पर बारात में शामिल होने जा रही थी।

उन्होंने बताया कि तभी बेहट शाकम्भरी मार्ग पर एक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे सीमा की मौके पर ही मृत्यु हो गई और उसका बच्चा और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी अन्य बारातियों और परिजनों को होने पर माहौल गमगीन हो गया और घटना से गुस्साए लोगों ने पिकअप चालक की जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली और चालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).