देश की खबरें | मथुरा में चलती बस में महिला के साथ बलात्कार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर कोच बस में हेल्पर द्वारा दिल्ली की महिला यात्री के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मथुरा, 30 अगस्त उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर कोच बस में हेल्पर द्वारा दिल्ली की महिला यात्री के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मथुरा के देहात पुलिस अधीक्षक श्रीश चन्द्र ने बताया, "शुक्रवार की रात नयी दिल्ली निवासी एक महिला निजी स्लीपर कोच बस (एआर 01 एल 1052) में लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस लखनऊ से रात तकरीबन 12 बजे चली थी। बस में महिला सहित 45 सवारियां यात्रा कर रही थीं। आरोप है कि रात के अंतिम पहर में हेल्पर रवि कुमार निवासी उर्रा बाजार मोतीपुर (जिला बहराइच) महिला की सीट पर पहुंचा और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़े | Mann Ki Baat 2020: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उठाए 6 अहम मुद्दे.
महिला ने उसकी इस हरकत का विरोध किया और उसे पीटना शुरु कर दिया। जिस पर अन्य सवारियों ने पूछा तो उसने कारण बताया। उसने 112 पर फोन कर पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी।
पुलिस ने रास्ते में आगे पड़ने वाले मांट टोल प्लाजा पर बस को रुकवा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपी ने ऐसी किसी घटना के होने से इंकार किया है। उसका कहना है कि वह तो बस यात्रियों को सीट पर बैठाने और उनका सामान चढ़ाने आदि कार्य करता है।
यह भी पढ़े | नई दिल्ली: आसियान-भारत के आर्थिक मंत्रियों ने FAT समीक्षा पर की चर्चा.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी हेल्पर को जेल भेज दिया गया है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है तथा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बस की सीट आदि के कुछ नमूने भी एकत्रित किए हैं।
उन्होंने बताया, "आगे की कार्रवाई महिला के आरोप से संबंधित चिकित्सकीय परीक्षण एवं फोरेंसिक नमूनों की रिपोर्ट आने बाद की जाएगी। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने रविवार शाम अथवा सोमवार को सभी रिपोर्ट मिल जाने की बात कही है। तभी आरोपी पर दुष्कर्म अथवा दुष्कर्म के प्रयास की पुष्टि हो पाएगी।"
इस बीच, मांट थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि जिस बस में पीड़ित महिला यात्रा कर रही थी उसे जांच के लिए थाने पर रोक कर उक्त महिला सहित अन्य सभी यात्रियों को पुलिस की सुरक्षा में दिल्ली पहुंचा दिया गया। महिला का पति राजमिस्त्री का काम करता है। महिला लखनऊ में रहने वाली अपनी किसी सहेली से मिलने के लिए 26 अगस्त की रात दिल्ली से लखनऊ गई थी और 28 की रात उससे मिलकर वापस लौट रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

