एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के होटल में महिला की हत्या, आरोपी फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि पीलीभीत शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुमार होटल के कमरे में एक महिला (35) की हत्या का मामला संज्ञान में आया है।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के होटल में महिला की हत्या, आरोपी फरार

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि पीलीभीत शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुमार होटल के कमरे में एक महिला (35) की हत्या का मामला संज्ञान में आया है।

उन्‍होंने बताया कि महिला को एक युवक होटल में लाया था, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

उनहोंने बताया कि मृत महिला के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं और हत्या कैसे हुई उसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा।

अधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण में आज शनिवार को सुनगढ़ी कोतवाली में मुक़दमा पंजीकृत किया गया है और पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। घटना का शीघ्र खुलासा हो जायेगा।

उन्होने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्यारे युवक ने होटल में जिस आईडी के कमरा बुक करवाया वह फर्जी लग रही है और इस होटल में सीसीटीवी कैमरे भी ख़राब पाए गए। उन्होंने कहा कि यही कारण रहा कि बंद कमरे में हत्या के बाद हत्यारोपी की तस्वीर या घटना से जुड़े सबूत पुलिस को नही मिल सके हैं।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2021 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).