जम्मू, नौ सितंबर जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक व्यक्ति ने 38 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान जम्मू के बिश्नाह इलाके के पूरन चंद उर्फ बिट्टू (32) के रूप में की गई है।
उन्होंने कहा कि पीड़िता बिहार की रहने वाली थी और सांबा जिले के एक गांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी।
यह भी पढ़े | Rafale Induction Ceremony: दुश्मनों की अब खैर नहीं, भारतीय वायुसेना में आज शामिल होगा राफेल लड़ाकू विमान.
पुलिस के अनुसार महिला का शव सोमवार को सांबा जिले के बारी ब्राह्मण इलाके में रघुनाथ मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।
प्रवक्ता के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पीड़िता को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को पास के इलाके में फेंक कर फरार हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY