देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में गोली लगने से घायल महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पिछले हफ्ते गोली लगने से घायल महिला की रविवार को यहां के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

श्रीनगर, 18 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पिछले हफ्ते गोली लगने से घायल महिला की रविवार को यहां के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय शकीला बानो दक्षिण कश्मीर स्थित त्राल इलाके के दारगनी गुंड इलाके की रहने वाली थी और गत शुक्रवार की रात उन्हें गोली लगी थी, लेकिन उनके परिवार ने शुरुआत में इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।

पुलिस ने शनिवार को बताया था कि पीड़िता के पति और ससुराल पक्ष ने मामले को छिपाने की कोशिश की थी और उसे अरिपाल स्थित नजदीकी अस्पताल ले गए थे, वहां से उसे त्राल के उपजिला अस्पताल ले गए। हालांकि, उन्होंने गोली लगने की घटना के बारे में डॉक्टरों को भी नहीं बताया।

पुलिस के मुताबिक परिवार ने डॉक्टरों को बताया कि बानो पेटदर्द और दिल की बीमारी से जूझ रही हैं।

उन्होंने बताया कि त्राल के डॉक्टरों ने महिला को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर गोली लगने का खुलासा हुआ।

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार