देश की खबरें | हर्ष फायरिंग में महिला की मौत, पूर्व प्रधान गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांदा जिले में गिरवां क्षेत्र में हर्ष फायरिंग में एक दलित महिला की मौत हो गयी और एक किशोरी घायल हो गयी है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में बनसखा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांदा (उप्र), छह अक्टूबर बांदा जिले में गिरवां क्षेत्र में हर्ष फायरिंग में एक दलित महिला की मौत हो गयी और एक किशोरी घायल हो गयी है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में बनसखा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सियाराम ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की शाम बनसखा गांव में दलित लालमन के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, तभी कुछ लोगों ने अवैध तमंचों से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान शराब के नशे में पूर्व ग्राम प्रधान कामता प्रसाद कुशवाहा ने अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से फायरिंग की।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: उत्तर प्रदेश पुलिस ने PFI के 4 कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार, हाथरस मामले के बाद माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप.

सीओ ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा चलाई गई गोली तिलक समारोह में शामिल दलित नत्थू वर्मा की पत्नी राजाबाई (55) के सिर में जा लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी और उसके पास बैठी किशोरी सोना देवी (15) छर्रे लगने से घायल हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में गांव के पूर्व प्रधान कामता प्रसाद कुशवाहा को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की गई है। साथ ही अवैध असलहों से फायरिंग करने वाले अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े | गाजियाबाद: भारतीय वायुसेना दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान हिंडन IAF बेस पर प्रदर्शन में शामिल किए गए राफेल लड़ाकू विमान: 6 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि देर रात बांदा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायण और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ शंकर मीणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

मृत महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\