देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले स्थित ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई, 32 वर्षीय महिला की जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मौत हो गई।
नोएडा, 26 मई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले स्थित ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई, 32 वर्षीय महिला की जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मौत हो गई।
एक निजी प्रयोगशाला ने अपनी जांच रिपोर्ट में महिला को कोरोना वायरस से संक्रमित बताया था जबकि जिम्स अस्पताल द्वारा कराई गई जांच में उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। मृतका के दोनों बच्चे के भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।
जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर (अवकाश प्राप्त) डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि 24 मई को छलेरा गांव की रहने वाली एक महिला ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। महिला ने एक निजी अस्पताल में कोविड-19 की जांच करवाई थी जिसमें उसे कोरोना पॉजिटिव बताया गया था।
उन्होंने बताया कि महिला का जिम्स अस्पताल ने कोविड-19 जांच कराई। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में टिड्डी दल का कहर, सीमा के आसपास इलाकों में पहुंचा झुंड.
डॉ.गुप्ता ने बताया कि सोमवार को महिला की सर्जरी से डिलीवरी हुई। महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। 25 मई को ही महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई, तथा उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। बच्चे भी कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए हैं।
डॉ.गुप्ता ने बताया कि महिला के मौत का कारण प्रसव की जटिलताएं हैं, ना कि कोविड-19 का संक्रमण।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)