देश की खबरें | दिल्ली के मनोरंजन पार्क में झूले से गिरकर महिला की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में स्थित एक मनोरंजन पार्क में ‘रोलर कोस्टर’ की सवारी के दौरान कथित तौर पर गिर जाने से 24 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में स्थित एक मनोरंजन पार्क में ‘रोलर कोस्टर’ की सवारी के दौरान कथित तौर पर गिर जाने से 24 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मृतक की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम को मनोरंजन पार्क में झूले से गिर गई थी और महिला के शरीर पर चोट के कई निशान थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रियंका के दोस्त निखिल ने उसे मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि कापसहेड़ा पुलिस थाने में घटना के संबंध में सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद एक जांच अधिकारी ने अस्पताल जाकर मेडिकल रिपोर्ट एकत्र की।

अधिकारी ने बताया कि निखिल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और प्रियंका ‘फन एंड फूड विलेज’ गए थे और बृहस्पतिवार शाम करीब 6:15 बजे वे रोलर कोस्टर पर बैठे थे और इस दौरान प्रियंका कथित तौर पर झूले से गिर गई।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर बीएनएस की धाराओं 289 और 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के सटीक क्रम और इसके लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार