देश की खबरें | तमिलनाडु में महिला ने की आत्महत्या

इरोड, 18 सितंबर तमिलनाडु में पेशे से अभियंता 25 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हाल ही में विवाहित महिला चेन्नई में अपने पति के साथ रह रही थी। वह यहां स्थित गोबीचेट्टीपलयम गांव में अपने माता-पिता के घर आई हुई थी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने शुक्रवार को अपने परिवार से परेशान नहीं करने को कहा और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, क्योंकि वह कुछ समय तक आराम करना चाहती थी।

पुलिस ने बताया कि जब उसने कई घंटों तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो उसके परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद कमरे के अंदर महिला को बिस्तर पर गतिहीन स्थिति में पाया गया।

पुलिस ने बताया कि उसका चेहरा मजबूती के साथ एक पॉलीथीन बैग से ढका था। इसके अलावा बिस्तर के पास एक हीलियम गैस सिलिंडर दिखा, जिसे एक नली के जरिये चेहरे पर लगे पॉलीथीन बैग से जोड़ा गया था।

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मौत का कारण दम घुटना है, क्योंकि उसने हीलियम गैस सांस के जरिये लिया था।

राजस्व मंडल अधिकारी दिव्य प्रियदर्शिनी ने गांव में पहुंचकर जांच की है और महिला के माता-पिता और उसके पति से पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)