देश की खबरें | पंजाब में महिला ने की खुदकुशी, मरने के पहले एक वीडियो में पंचायत सदस्यों पर लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जालंधर के पास नकोदर शहर के एक गांव में एक वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद 40 वर्षीय महिला ने खुदकुशी कर ली। इसमें उसने आरोप लगाया कि पंचायत के कुछ सदस्यों ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया ।

फगवाड़ा (पंजाब), 17 जुलाई जालंधर के पास नकोदर शहर के एक गांव में एक वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद 40 वर्षीय महिला ने खुदकुशी कर ली। इसमें उसने आरोप लगाया कि पंचायत के कुछ सदस्यों ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया ।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना नकोदर के पास बजुहा कलां गांव में बृहस्पतिवार को शाम के समय हुई।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: पुलिस ने 72 लाख रु. की अवैध शराब को रोड रोलर से नष्ट किया : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नकोदर सदर के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान रजनी के तौर पर हुई है। घटना के पहले उसने एक वीडियो बनाकर बताया कि वह ऐसा कदम क्यों उठा रही है । वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस को मामले का पता चला। पुलिस जब गांव पहुंची तो पता चला कि महिला पहले ही फंदे से लटककर खुदकुशी कर चुकी है ।

उन्होंने कहा कि वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि चार लोगों के कारण वह ऐसा कदम उठाने जा रही है । इन लोगों के साथ महिला का कुछ विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: नई मुंबई के क्वारेंटाइन सेंटर में COVID-19 संक्रमित 40 वर्षीय महिला से रेप, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की FIR.

थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘वीडियो में रजनी ने कहा कि पंचायत के कुछ सदस्यों ने उसे ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया और खुदकुशी के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं है । ’’

महिला की मौत का पता चलने के बाद परिवार और अन्य रिश्तेदार समेत कई लोगों ने शुक्रवार को नकोदर थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव को लेने से मना कर दिया।

पुलिस ने बताया कि भादंसं की धारा 306 (खुदकुशी के लिए उकसाने) के तहत एक महिला सरपंच समेत चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने पर प्रदर्शनकारी मान गए ।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\