देश की खबरें | सास की हत्या के आरोप में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने पर उसके साथ मिलकर सास की कथित तौर पर हत्या करने की आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 27 अक्टूबर महाराष्ट्र में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने पर उसके साथ मिलकर सास की कथित तौर पर हत्या करने की आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार राधा लाके और दीपक माने नामक दोनों आरोपियों ने महिला की सास सालूबाई लाके(57) की हत्या करने की बात कबूल ली है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदुषण खत्म करने को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, गाजीपुर के पोल्ट्री मार्केट मंडी से निकलने वाले कूड़े से बिजली और खाद बनाने के प्लांट का किया उद्घाटन.

उन्होंने बताया कि राधा लाके और माने को बोरिवली के महात्मा फुले इलाके से पकड़ा गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बीते शुक्रवार को बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू और माने को एक साथ अपने घर में पकड़ा और महिला के पति को उनके अवैध संबंध के बारे में बताने की धमकी दी थी।’’

यह भी पढ़े | Earthquake In Madhya Pradesh: सिवनी में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.3 रिक्टर मापी गई.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों ने सालूबाई लाके से छुटकारा पाने की साजिश रची और घर में ही कथित तौर पर पत्थर से उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया गया और पुलिस को पता चला कि आरोपी माने अक्सर उनके घर आया-जाया करता था।

अधिकारी ने कहा कि माने से पूछताछ की गई और उसने गुनाह कबूल कर लिया।

उन्होंने कहा कि भादसं की धारा 302 सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\