जरुरी जानकारी | देश में एफडीआई की रफ्तार तेज रहने से कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था में आएगा सुधार : आईएचएस मार्किट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 का प्रभाव कम होने से 2020 की दूसरी छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था के उबरने की संभावना है। आईएचएस मार्किट ने यह अनुमान लगाया है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई कोविड-19 का प्रभाव कम होने से 2020 की दूसरी छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था के उबरने की संभावना है। आईएचएस मार्किट ने यह अनुमान लगाया है।

भारतीय अर्थव्यवस्था पर अपने परिदृश्य में आईएचएस मार्किट ने कहा है कि अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

इसमें कहा गया है कि इस महामारी की वजह से अप्रैल और मई में देश में औद्योगिक उत्पादन और उपभोग खर्च बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

आईएचएस मार्किट ने कहा, ‘‘गंभीर नकारात्मक प्रभाव से अप्रैल-जून की तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर में बड़ी गिरावट आएगी। इससे 2020-21 में अर्थव्यवस्था मंदी में जा सकती है। सालाना आधार पर जीडीपी में 6.3 प्रतिशत की गिरावट आएगी।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

हालांकि, अब लॉकडाउन अंकुशों में ढील के बाद हालिया आर्थिक आंकड़ों में सुधार दिखा है।

आईएचएस मार्किट के खरीद प्रबंधक सर्वे के अनुसार जून में देश में अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुधरी है। मई और जून में कोविड-19 से संबंधित पाबंदियों में ढील के बाद अब स्थिति सुधर रही है। देश में 25 मार्च से पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। मई से लॉकडाउन अंकुशों में ढील देने की शुरुआत हुई थी।

आईएचएस मार्किट के एशिया-प्रशांत के मुख्य अर्थशास्त्री राजीव बिस्वास ने कहा, ‘‘महामारी का असर कम होने के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था उबरेगी। 2020 की दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। अगले वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहेगी।’’

महामारी की वजह से लघु अवधि में नकारात्मक झटकों के बावजूद देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की रफ्तार तेज बनी हुई है। 2020 के पहले सात माह में प्रौद्योगिकी कंपनियों ने देश में 17 अरब डॉलर का निवेश किया है। इसमें जुलाई के मध्य में गूगल द्वारा 10 अरब डॉलर के नए निवेश की घोषणा भी शामिल है। आईएचएस मार्किट ने कहा कि फेसबुक, अमेजन और फॉक्सकॉन जैसी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों ने भी भारत में नए निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\