देश की खबरें | अर्थव्यवस्था खुलने, जांच बढ़ने और मास्क नहीं पहनने के कारण दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं : विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पिछले करीब सवा दो महीने में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक मामले आए हैं, और इसके बारे में विशेषज्ञों का मानना है कि यह आर्थिक गतिविधियों के खुलने, जांच बढ़ने और लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने आदि से हुआ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितंबर दिल्ली में पिछले करीब सवा दो महीने में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक मामले आए हैं, और इसके बारे में विशेषज्ञों का मानना है कि यह आर्थिक गतिविधियों के खुलने, जांच बढ़ने और लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने आदि से हुआ है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले चार दिन से लगातार कोविड-19 के 2,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को 2,914 मामले आए थे।

यह भी पढ़े | Chemical layer Mask: लोगों के बीच आ गया केमिकल लेयर वाला मास्क, कोरोना महामारी से बचने में मिलेगी मदद.

बढ़े मामलों और फिर से लॉकडाउन की आशंका के संबंध में सवाल करने पर दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा था कि जांच बढ़ने के कारण मामलों में वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मामले चिंताजनक तरीके से बढ़ रहे हैं, फिर से लॉकडाउन लगने की कोई संभावना नहीं है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चुनावी अभियान में दम भरने के लिए लालू के बेटे तेजप्रताप ने दिया नया नारा, ट्विटर पर लिखा- रहो तैयार, क्योंकि तेजस्वी के नेतृत्व में चमकेगा बिहार.

इसबीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ज्यादा संख्या में जांच होने के कारण नए मामले बढ़े हैं। उन्होंने लोगों को आश्वान दिया कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरुरत नहीं है।

मेडिकल विशेषज्ञों ने पहले भी मामलों के बढ़ने की आशंका जताते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने और दो गज की दूरी के नियम का उल्लंघन करने के परिणाम को लेकर आगाह किया था, साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अर्थव्यवस्था को हमेशा के लिए बंद नहीं रखा जा सकता है।

राजीव गांधी सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल के निदेशक बी.एन. शेरवाल ने पीटीआई- को बताया, ‘‘हां, दिल्ली के काफी लोग यह मानकर चल रहे हैं कि अब सबकुछ ठीक हो गया है, क्योंकि आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गयी हैं और मेट्रो सेवा भी जल्दी ही शुरू होने वाली है। लेकिन उन्हें समझना होगा कि लॉकडाउन में यह ढील देश की अर्थव्यवस्था को चालू रखने के लिए दी गयी है लोगों को घूमने-फिरने के लिए नहीं, जैसा वह पहले करते थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\