खेल की खबरें | साजिद के पांच विकेट से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में 127 रन से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहली पारी में चार विकेट चटकाने के बाद साजिद ने दूसरी पारी में भी 50 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे पाकिस्तान के 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम स्पिनर की अनुकूल पिच पर दूसरी पारी में 123 रन पर ढेर हो गई।
पहली पारी में चार विकेट चटकाने के बाद साजिद ने दूसरी पारी में भी 50 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे पाकिस्तान के 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम स्पिनर की अनुकूल पिच पर दूसरी पारी में 123 रन पर ढेर हो गई।
लेग स्पिनर अबरार अहमद ने भी 27 रन देकर चार विकेट हासिल किए जिससे वेस्टइंडीज की पारी 36.3 ओवर तक ही टिक सकी।
अपना 12वां टेस्ट खेल रहे एलिक अथानाजे ने 68 गेंद पर 55 रन की जुझारू पारी खेली लेकिन अपनी टीम को लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंचा पाए। वह साजिद का पांचवां शिकार बने।
इससे पहले पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में तीन विकेट पर 109 रन से की और टीम 46.4 ओवर में 157 रन पर सिमट गई।
कप्तान और सलामी बल्लेबाज शान मसूद ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। उन्होंने मुहम्मद हुरेरा (29) के साथ पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी।
पाकिस्तान ने अपने अंतिम आठ विकेट 51 रन जोड़कर गंवाए।
वेस्टइंडीज की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर सात विकेट चटकाए। उन्होंने अपने करियर में पहली बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए।
पाकिस्ता ने पहली पारी में 230 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 137 रन पर सिमट गई थी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

