देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ अधिकारी सूक्ष्म निरूद्ध क्षेत्र बना रहे हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कुछ जिलों के अधिकारी सूक्ष्म निरूद्ध क्षेत्र बना रहे हैं जहां दो या अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि महामारी के बेहतर प्रबंधन के लिए ऐसा किया जा रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कुछ जिलों के अधिकारी सूक्ष्म निरूद्ध क्षेत्र बना रहे हैं जहां दो या अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि महामारी के बेहतर प्रबंधन के लिए ऐसा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर किसी क्षेत्र को तब निरूद्ध क्षेत्र घोषित किया जाता है जहां कोविड-19 के तीन या अधिक मामले सामने आते हैं। लेकिन यह ऐसा अभ्यास है जिसे जिले के अधिकारी जरूरत के आधार पर करते हैं।

यह भी पढ़े | GHMC Elections 2020: हैदराबाद में 1 दिसंबर को निकाय चुनाव, अमित शाह-जेपी नड्डा और सीएम योगी BJP के लिए ओवैसी के गढ़ में करेंगे प्रचार.

दिल्ली महामारी रोग कोविड-19 नियमन, 2020 में जिलाधिकारी को किसी क्षेत्र को सील करने, निरूद्ध क्षेत्र से आबादी के प्रवेश या निकासी को प्रतिबंधित करने और महामारी को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किसी उपाय को लागू करने का अधिकार देता है।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दक्षिण पश्चिम और उत्तर पश्चिम जिलों में सूक्ष्म निरूद्ध क्षेत्र बनाये गये हैं, जबकि अन्य जिले भी बेहतर तरीके से वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लचीला रूख अपना रहे हैं।

यह भी पढ़े | Anil Deshmukh on RT-PCR in Maharashtra: गृहमंत्री अनिल देशमुख बोले-बिना RT PCR टेस्ट के इन राज्यों का कोई भी यात्री महाराष्ट्र में नहीं कर सकता एंट्री.

दक्षिण पश्चिम जिले के जिलाधिकारी ने जिले में कोरोना वायरस फैलने को देखते हुए सूक्ष्म निरूद्ध क्षेत्र बनाने का आदेश रविवार को जारी किया।

आदेश में कहा गया, ‘‘बीमारी को और फैलने से रोकने के लिए आदेश दिया जाता है कि एक ही घर, भवन या आसपास के क्षेत्र में कोविड-19 के दो या अधिक मामले सामने आने पर सूक्ष्म निरूद्ध क्षेत्र बनाया जाए।’’

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पृथक-वास उपायों को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए कदम उठाए गए हैं।

नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक महानगर में 4980 निरूद्ध क्षेत्र हैं जिनमें सर्वाधिक 863 दक्षिण पश्चिम जिले में है। उत्तर पूर्वी जिले में भी सूक्ष्म निरूद्ध क्षेत्र बनाने के लिए अधिकारियों दो या अधिक मामलों का नियम तय किया है।

पिछले कुछ हफ्ते में दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। महानगर में मंगलवार को कोविड-19 के 6224 नये मामले सामने आए जबकि 109 लोगों की मौत हो गई।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\