PAK vs ENG 1st Test 2024 Day 1 Play Stumps: शान मसूद और अब्दुल्ला शफीक के शतक से पाकिस्तान के चार विकेट पर जोड़ें 328 रन, इंग्लैंड को विकेट के लिए तरसाया

चार साल में पहला टेस्ट शतक जड़ते हुए मसूद ने 177 गेंद में 151 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज शफीक ने 102 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 253 रन की बड़ी साझेदारी भी की

शान मसूद और अब्दुल्ला शफीक(Photo credit: X @therealpcb)

Pakistan National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर(सोमवार) से मुल्तान(Multan) के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम(Multan Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. चार साल में पहला टेस्ट शतक जड़ते हुए मसूद ने 177 गेंद में 151 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज शफीक ने 102 रन की पारी खेली. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 253 रन की बड़ी साझेदारी भी की. मसूद ने अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के मारे जबकि शफीक की 184 गेंद की पारी में 10 चौके और दो छक्के शामिल रहे. यह भी पढ़ें: पहले दिन का खेल ख़त्म, पाकिस्तान को मिला बेहतरीन शुरुआत, शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक ने जड़ा शतक, इंग्लैंड को विकेट की तलाश, यहां देखें स्कोरकार्ड

इंग्लैंड ने हालांकि अंतिम सत्र में तीन विकेट चटकाकर मैच में वापसी करने की कोशिश की. दिन का खेल खत्म होने पर सऊद शकील 35 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि रात्रि प्रहरी नसीम शाह ने अभी खाता नहीं खोला है. विदेशी सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने 70 रन देकर दो विकेट चटकाए. टीम में वापसी कर रहे स्पिनर जैक लीच ने 61 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

पिच पर हल्की घास नजर आ रही है लेकिन इससे तेज गेंदबाजों या स्पिनरों को किसी तरह की मदद नहीं मिल रही. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स