खेल की खबरें | समझदार रहाणे आस्ट्रेलिया के खिलाफ साबित होंगे अच्छे कप्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि अजिंक्य रहाणे काफी ‘समझदार’ हैं और आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट में अपनी संतुलित आक्रामकता से अच्छी कप्तानी करेंगे ।

मुंबई, 16 दिसंबर चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि अजिंक्य रहाणे काफी ‘समझदार’ हैं और आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट में अपनी संतुलित आक्रामकता से अच्छी कप्तानी करेंगे ।

एडीलेड में दिन रात के पहले टेस्ट के बाद विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट आयेंगे ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st Test 2020-21: पूर्व खिलाड़ी Wasim Jaffer ने बताया- क्यों पहले टेस्ट में खुलकर खेलेगी टीम इंडिया.

तेंदुलकर ने रहाणे को धर्मशाला में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की कप्तानी करते देखा है और उन्हें अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है ।

उन्होंने यूट्यूब चैनल ‘ स्पोटर्स टुडे’ से कहा ,‘‘ यह थोड़ा अलग होगा । अजिंक्य रहाणे को मैं जानता हूं । मुझे पता है कि वह काफी समझदार और संतुलित है ।’’

यह भी पढ़े | Ind vs Aus, Test Series 2020-21:रहाणे की कप्तानी पर कोहली का आया बयान, कहा- मेरी गैरमौजूदगी में…..

उन्होंने कहा ,‘‘ वह आक्रामक है लेकिन उसकी आक्रामकता नियंत्रित है । मैने उसके साथ जितना समय बिताया है, मैं जानता हूं कि वह काफी मेहनती है ।’’

तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ वह किसी बात को हलके में नहीं लेता । अगर आप मेहनत करते हैं, ईमानदार हैं तो नतीजा अपने आप मिलता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यकीन है कि टीम की तैयारी अच्छी होगी । नतीजे पर फोकस नहीं करें बल्कि प्रक्रिया पर ध्यान दें । नतीजा खुद ब खुद मिलेगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now